फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन में बजरंगियों की दबंगई: होटल में फिल्मी गानों पर गरबा रोका, कहा- फूहड़ गानों पर आराधना बर्दाश्त नहीं

Thu, 19 Oct 2023 03:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: नवरात्रि की शुरुआत के पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी थानों पर ज्ञापन देकर पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है। उनका कहना है कि गरबा आयोजकों को अनुमति देने के पहले यह समझाइश दें कि गरबा पंडालों में सिर्फ सनातनियों को प्रवेश मिले। 
विज्ञापन
बजरंग दल ने रुकवाया गरबे का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में माता की आराधना के पर्व नवरात्रि की शुरुआत के पहले ही बजरंग दल ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से ये मांग की गई है कि फूहड़ गानों पर माता की आराधना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही आधार कार्ड देखकर पंडालों में लोगों को एंट्री दी जाए। बजरंग दल का ये मानना है कि कुछ गरबा पंडालों में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिसकी जानकारी लगने पर दल के कार्यकर्ता ऐसे गरबा पंडालों पर पहुंचे और उन्होंने गरबा रुकवाकर विरोध जताया।

विज्ञापन


सॉलिटेयर होटल में रुकवाया गरबे का आयोजन

उज्जैन के चिंतामण मार्ग स्थित सॉलिटेयर होटल में गरबे के दौरान बुधवार रात बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने यह कहते हुए गरबे का आयोजन रुकवा दिया कि फिल्मी गाने नहीं बजाए जाएंगे। इसके साथ ही फूहड़ता के गानों पर माता की आराधना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि आयोजकों ने उनकी समझाइश मान ली, इसके बाद गरबा फिर से शुरू हुआ।

फूहड़ गानों पर गरबे का वीडियो हुआ था वायरल 

दरअसल, शहर के चिंतामन रोड स्थित सॉलिटेयर होटल में 'डांडिया वाइब्स' के नाम से तीन दिन के लिए गरबे का आयोजन हो रहा है। जिसका आयोजन मुहूर्त इवेंट की ओर से कराया जा रहा है। बताया जाता है की एक दिन पहले इसी गरबे का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद ही बजरंग दल ने यहां अचानक पहुंचने का प्लान बनाया और यहां पहुंचकर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


वीडियो मे बॉलीवुड के गानों पर थिरकते दिखे थे लोग 

गरबे का मंगलवार रात का वीडियो सामने आया था। जिसमें कुछ लोग अश्लील गानों पर थिरकते दिखे। इसी बात से बजरंग दल में नाराजगी थी। उन्होंने आयोजकों को चेतावनी दी कि हम माता की आराधना के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता अंकित चौबे ने बताया कि माता की आराधना के नाम पर फूहड़ गानों पर गरबा सहन नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें