फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकाल मंदिर में अब नहीं लगेंगी लंबी कतारें: 20 जुलाई तक चालू होगी नई टनल, मुख्य मार्ग पर 40% कम होगी भीड़

Tue, 02 Jun 2026 06:19 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल मंदिर में दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बड़ा गणेश टनल 20 जुलाई तक शुरू की जाएगी। टनल के जरिए श्रद्धालु सीधे वेटिंग हॉल तक पहुंच सकेंगे। इससे भीड़ कम होगी, समय बचेगा और श्रावण मास में लाखों भक्तों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
निरीक्षण करते हुए अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लगने वाली लंबी कतारें से अब राहत मिलेगी। प्रशासन ने श्रावण माह से पहले बड़ा गणेश टनल शुरू करने का फैसला लिया है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने खुद टनल का जायजा लेकर अधिकारियों को दो टूक में कहा कि 30 जुलाई से श्रावण शुरू होना है, 20 जुलाई तक हर हाल में टनल चालू करिए। लाखों श्रद्धालु आएंगे, एक भी भक्त को तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


बड़ा गणेश मंदिर के पास से बनी रही टनल
बड़ा गणेश मंदिर के पास से सीधे महाकाल मंदिर के वेटिंग हॉल तक बन रही ये सुरंग श्रद्धालुओं के लिए महाकाल मंदिर तक के लिए शॉर्टकट साबित होगी। अभी हरसिद्धि की ओर से आने वाले भक्तों को घूमकर मुख्य द्वार तक जाना पड़ता है। टनल बनने के बाद श्रद्धालु सीधे वेटिंग हॉल में पहुंच जाएंगे। इससे मुख्य मार्ग पर भीड़ का दबाव 40 प्रतिशत तक कम होने की उम्मीद है।

जानिए टनल से क्या फायदा होगा

  • सीधी एंट्री:- बड़ा गणेश से वेटिंग हॉल तक बिना भीड़ के पहुंचेंगे भक्त
  • समय की बचत:- 15-20 मिनट का चक्कर बचेगा, बुजुर्गों-दिव्यांगों को बड़ी राहत
  • सुरक्षा कवच:- बारिश-धूप से बचाव, अलग मार्ग से आवाजाही
  • सिंहस्थ की तैयारी:- 2028 के महाकुंभ के लिए मास्टर प्लान का हिस्सा

विज्ञापन

सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर महाकाल क्षेत्र में युद्धस्तर पर काम चल रहा है। चौबीस खंबा माता मंदिर से महाकाल पार्किंग तक नई सड़क भी साथ-साथ बन रही है। कलेक्टर ने साफ कहा कि दोनों प्रोजेक्ट श्रावण से पहले शुरू करने हैं। ये सिर्फ टनल नहीं, उज्जैन की नई पहचान है। देश-दुनिया से आने वाला हर भक्त यहां से अच्छी याद लेकर जाए।

ये भी पढ़ें-  पीएम मोदी और सीएम भजनलाल की ढाई घंटे की बैठक के क्या हैं मायने? राजस्थान कैबिनेट में जल्द हो सकता है फेरबदल
विज्ञापन


जानिए श्रावण 2026 में क्या बदलेगा

  • बड़ा गणेश टनल - 20 जुलाई तक शुरू, सीधे वेटिंग हॉल एंट्री
  • चौबीस खंबा रोड - पार्किंग तक नई सड़क, जाम से मुक्ति
  • फैसेलिटी सेंटर - बड़ा गणेश के पास टॉयलेट, जूता स्टैंड, एंट्री पॉइंट
  • वेटिंग हॉल - नए पंखे, बेहतर वेंटिलेशन, बैठने की व्यवस्था

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें