फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: क्या महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश? जानिए वायरल हो रही खबर का सच

Wed, 11 Sep 2024 09:11 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

क्या महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रवेश? जानिए वायरल हो रही खबर का सच
विज्ञापन
1 of 3
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर।
मध्य प्रदेश की एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यह बताया जा रहा है कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में अब आम श्रद्धालुओं का प्रवेश जल्द शुरू होने वाला है। हालांकि, गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं को पहुंचने के लिए शुल्क देना होगा। शनिवार, रविवार और सोमवार तीन दिनों को छोड़कर सप्ताह के अन्य चार दिन मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार को श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर पाएंगे। जिसके लिए जल्द ही नियम बनाए जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 3
मंगलवार को कथावाचक प्रदीप मिश्रा गर्भगृह में पहुंचे थे। - फोटो : अमर उजाला
वायरल हो रही ऐसी खबर पढ़कर आम श्रद्धालु खुश हो रहे हैं। क्योंकि, श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में करीब डेढ़ वर्ष से प्रवेश बंद हैं। ऐसे में यह खबर श्रद्धालुओं को सुकून दे रही है, लेकिन वायरल हो रही इस खबर को लेकर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति ने इस प्रकार का कोई निर्णय न तो अभी लिया है और न ही लेने वाली है। श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश धाकड़ ने कहा कि मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर अभी कोई योजना नहीं बनाई गई है। जो खबर वायरल हो रही है वह पूरी तरह गलत है।

न महामंडलेश्वर, न वैधानिक पद; फिर प्रदीप मिश्रा को महाकाल मंदिर गर्भगृह में कैसे मिला प्रवेश?    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
बाबा महाकाल
बैठक में प्रस्ताव रखने की कही गई बात
वायरल हो रही खबर में 19 सितंबर को श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की बैठक में आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिए जाने को लेकर प्रस्ताव रखने की बात कही गई है। जिसके पीछे कारण बताया गया है कि प्रबंध समिति के कुछ सदस्य चाहते हैं कि आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाना चाहिए। बता दें कि अभी मंदिर के गर्भगृह में मंत्री, सांसद, महामंडलेश्वरों और कुछ चुनिंदा लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें