फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Mahakal Mandir: दर्शन कर ऊर्जा मंत्री तोमर बोले- जनता की सेवा ठीक से कर सकूं, बस यही मांगा बाबा महाकाल से

Tue, 18 Jun 2024 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Baba Mahakal Mandir: मध्यप्रदेश सरकार में उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मंगलवार को बाबा महाकाल मंदिर उज्जैन दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, जनता की सेवा ठीक से कर सकूं, बस यही बाबा महाकाल से मांगा।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर धर्मपत्नी अर्चना तोमर के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचे। जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का दूध और जल से अभिषेक किया और उसके बाद पूजन अर्चन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया।

विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर धर्मपत्नी अर्चना तोमर के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जहां चांदी द्वार से पुजारी यश शर्मा के द्वारा पूजन अर्चन अभिषेक करवाया गया।

विज्ञापन


बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद तोमर बाबा महाकाल की भक्ति में आनंदित नजर आए, जिन्होंने मीडिया से कहा कि जनता की सेवा अच्छे से कर सकूं, बस यही कामना करने बाबा महाकाल के दरबार में करने आया था। मैं सौभाग्यशाली हूं, जिसे बाबा महाकाल के दर्शन करने का लाभ मिला।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की आराधना तो की ही इसके साथ ही उन्होंने नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही। इस दौरान उनके साथ धर्मपत्नी अर्चना तोमर भी मौजूद थीं, जिन्होंने भी बाबा महाकाल का दर्शन और पूजन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें