फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शरीर में थी खून नहीं बनने की बीमारी, इतना परेशान हुआ की दे दी जान

Tue, 18 Jun 2024 06:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक ई-रिक्शा चलाता था और खून की कमी की बीमारी से परेशान था।
विज्ञापन
चिमनगंज मंडी थाना, उज्जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन शहर के तिरुपति धाम कॉलोनी में रहने वाले ई-रिक्शा चालक ने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक ई-रिक्शा चलाता था और खून की कमी की बीमारी से परेशान था।

विज्ञापन


चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कानीपुरा रोड स्थित तिरुपतिधाम कॉलोनी में रहने वाला राजकरण पिता गोपाल शर्मा उम्र 50 साल ई-रिक्शा चलाता था और उसे खून की कमी तथा शरीर में खून नहीं बनने की बीमारी थी, जिसके चलते वह परेशान चल रहा था। सोमवार शाम को उसने अपने घर में जहर खा लिया और इसके बाद जहर की बोतल अपने बच्चों को बताई।

हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर चिमनगंज मंडी ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें