फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: शिव नवरात्रि के आठवें दिन तांडव रूप में दर्शन दे रहे बाबा महाकाल, नंदी हॉल भी आकर्षक सजा

Fri, 17 Feb 2023 08:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल मंदिर में मनाए जा रहे शिव नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम के आज आठवें दिन महाकाल को शिव-तांडव शृंगार से सजाया गया। शिव नवरात्रि देशभर में उज्जैन महाकाल मंदिर में मनाई जाती है। 
विज्ञापन
महाकाल का तांडव रूप में शृंगार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल मंदिर में शिव नवरात्रि पर्व जारी है। आठवें दिन बाबा तांडव स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। गर्भगृह में बाबा का तांडव स्वरूप में शृंगार किया गया। महाशिवरात्रि के मौके पर नंदी हाल को आकर्षक रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन


पं. आशीष गुरु ने बताया कि महादिन प्रदोष महाकाल का बड़ा महत्व है। प्रदोष के दिन भगवान महादेव भक्तों को तांडव रूप में दर्शन दे रहे हैं। तांडव के रचयिता भगवान महाकाल हैं। नृत्य के रचयिता बाबा महाकाल हैं। आज के दिन महाकाल के दर्शन मात्र से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

महाकाल मंदिर में मनाए जा रहे शिव नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम के आज आठवें दिन महाकाल को शिव-तांडव शृंगार से सजाया गया। शिव नवरात्रि देशभर में उज्जैन महाकाल मंदिर में मनाई जाती है। शिव विवाह के निमित्त शिवरात्रि के 10 दिन पहले से हर दिन महाकाल को दूल्हे के रूप में अलग-अलग रूपों में सजाया जाता है। आज महाकाल का विशेष शिव-ताडव शृंगार किया गया। महाकाल ने निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें