फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: महाकाल की नगरी में बनेगा प्रदेश का पहला सर्पेटोरियम, एक साथ देख पाएंगे 30 से ज्यादा प्रजाति का सांप

Thu, 04 Jan 2024 02:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

शहर के स्थानीय लोगों को और आने वाले देश भर के श्रद्धालुओं को उज्जैन में एक ही स्थान पर 30 से अधिक प्रजातियों के सांप देखने को मिलेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन
सर्पेटोरियम में रखे जाएंगे 30 से ज्यादा प्रजाति के सांप - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान शिव की नगरी उज्जैन है और बाबा महाकाल यहां के राजा है। शिव की नगरी होने के कारण यहां सांपों का बहुत अधिक महत्व है। उज्जैन में यहां के निवासियों को और देश भर के श्रद्धालुओं को सांपों की अलग-अलग प्रजातियां दिखाने और उनके बारे में समझाने के लिए सर्पेटोरियम एरिया बनाने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी गई थी, जिसकी मंजूरी अब मिल चुकी है। 

विज्ञापन


उज्जैन के बसंत विहार क्षेत्र में बने स्नेक इन्फोटेनमेंट में प्रदेश का पहला सर्पेटोरियम एरिया बनाया जाएगा। यहां 30 तरह की प्रजातियों के सांपों को रखा जाएगा। यह साँप लाइव देखे जा सकेंगे। यहां सांपों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी। 

उज्जैन सर्प अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. मुकेश इंगले ने बताया कि केंद्र शासन की गाइडलाइन के अनुसार यहां सांपों के बाड़े बनाए जाएंगे, जिनमें हर मौसम के अनुकूल व्यवस्था रहेगी। ठंड के समय इन बाड़ों में गर्मी और गर्मी के समय ठंडा वातावरण रहेगा, ताकि सांपों पर ग्रहालय बनेगा ताकि मौसम का अनुकूल प्रभाव न पड़े। इंगले ने बताया कि एक बाड़े में एक ही प्रजाति के 8 से 10 सांप रखे जाएंगे, जिसमें नर और मादा दोनों होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें