फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, बोले-नागपंचमी पर बाबा के दर्शन कर धन्य हो गया

Fri, 09 Aug 2024 08:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव
विज्ञापन
नागपंचमी के मौके पर आज अभिनेता राजपाल यादव विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन कर उन्हें जल अर्पित किया और उसके बाद यहीं पर माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राजपाल नंदी हॉल में पहुंचे, जहां आपने नंदी जी के कानों में मनोकामना कही और यहां आप बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन




फल्म अभिनेता राजपाल यादव आज नागपंचमी के शुभ अवसर पर बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे थे, जहां आपने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इस दौरान आपके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भतीजे अभय यादव भी मौजूद थे। राजपाल ने बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और दर्शन किए और उसके बाद जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया। बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आज दर्शन करने का मौका मिला। मैं वाकई मैं धन्य हो गया। बाबा महाकाल कालों के काल हैं। मध्यप्रदेश वैसे भी हमारे गुरु की भूमि है। 30 वर्षों से मैं यहां के मंदिरों से जुड़ा हुआ हूं। राजपाल यादव ने कहा कि आज नाग पंचमी का दिन है। यह मेरा सौभाग्य है कि आज के दिन बाबा महाकाल के दर्शन करने का लाभ मिला। बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का मुझे लाभ हुआ। इससे ज्यादा मेरे लिए और कुछ नहीं हो सकता।

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव

 

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव

 

बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें