फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: केंद्रीय जेल में बंदियों के आधार कार्ड बनवाए, 80 बंदियों को मिला लाभ, विधिक अधिकारों की जानकारी दी गई

Mon, 22 Apr 2024 09:45 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपेश तिवारी तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कपिल भारद्वाज के निर्देशन में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंदियों के हितार्थ विधिक साक्षरता शिविर एवं जेल निरीक्षण एवं दो दिवसीय निःशुल्क आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
केंद्रीय जेल में बंदियों के आधार कार्ड बनवाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आधार कार्ड शिविर का आयोजन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय में किया गया। उक्त शिविर में चन्द्रेश मण्डलोई के द्वारा बंदियों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण किया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही बंदियों को बताया गया कि यदि कोई बंदी अपनी पैरवी या अपील करने में अक्षम है तो प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता दिलाया जाएगा। बंदियों के विधिक अधिकारों की जानकारी भी दी, साथ ही जेल का निरीक्षण किया गया और ऐसे बंदियों की पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये, जिन्हें सजा हो जाने के उपरांत भी उनकी अपीलें वरिष्ठ न्यायालय में नहीं की गई है।

उनके द्वारा बंदियों को प्ली बार्गेनिंग एवं लोक अदालत के माध्यम से भी प्रकरणों के निराकरण कराने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होंने जेल में निरुद्ध 10 वर्ष से अधिक की सजा पा रहे ऐसे बंदी जिनकी सुनवाई नहीं हो रही है एवं जो विचाराधीन बंदी उन्हें भी विधिक सहायता देने की बात कही।
विज्ञापन


बंदीजन उपस्थित रहे
निःशुल्क आधार कार्ड शिविर के माध्यम से कुल 80 बंदियों के आधार कार्ड बनवाये गये। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज साहू, जेलर प्रवीण मालवीय, आधार सेवा केंद्र के सुपरवाइजर रवि प्रजापत, श्रवण मालवीय सहित जेल के अन्य कर्मचारीगण व बंदीजन उपस्थित रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें