फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया शोषण, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Fri, 26 Apr 2024 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: तीन साल तक शादी का झांसा देकर तीन बच्चों की मां के साथ लिवइन में रहकर संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि काजीपुरा में रहने वाली तीन बच्चों की मां ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति का चार साल पहले निधन हो गया था। उसकी पहचान कार्तिक चौक में रहने वाले जितेन्द्र शर्मा से हुई थी। उसने शादी का झांसा दिया और तीन बच्चों के साथ उसे लेकर इंदौर चला गया। जहां किराये का मकान लेकर साथ रहा। सालभर पहले काजीपुरा रहने के लिये आ गया। यहां भी वह अपने साथ रख रहा था। उसने तीन साल तक संबंध बनाये और शादी का झांसा देता रहा।

विज्ञापन


आरोपी फरार
कुछ दिन पहले जब शादी के लिये कहा तो उसने इंकार कर दिया और छोड़कर चला गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस जांच के लिये काजीपुरा पहुंची, जहां सामने आया कि जितेन्द्र पिता ओमप्रकाश शर्मा महिला के साथ पति के रूप में रहता था। पुलिस ने मामले में उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू की है। गुरूवार को कार्तिक चौक घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार होना सामने आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें