फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अश्लील वीडियो बनाकर रिश्तेदार ही कर रहा था ब्लैकमेल, जानिए क्या है मामला

Thu, 01 Aug 2024 07:40 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में बालिका से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। उसका रिश्तेदार ही उसे प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकाल थाना क्षेत्र स्थित जयसिंहपुरा में रहने वाली बालिका को उसका करीबी रिश्तेदार ही वीडियो-फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसे अकेले में मिलने के लिए मजबूर कर रहा था। किशोरी ने परिजनों को इस बात की जानकारी देकर महाकाल थाना पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया जयसिंहपुरा की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को उसका करीबी रिश्तेदार अमित पिता कमल पंवार निवासी काजीपुरा परेशान कर रहा था। कुछ दिनों पहले वह उसके घर गई थी जहां पर युवक ने उसके वीडियो और फोटों खींच लिए। इन्हीं वीडियों को उसे भेजकर वह किशोरी को ब्लैकमेल कर रहा था। उसने किशोरी को अकेले में मिलने के लिए कहा और धमकाया कि उसे नहीं मिली तो वीडियो वायरल कर देगा। इस पर किशोरी ने परिजनों को बताया। परिजनों ने महाकाल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें