फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: महाकाल संग विराजमान होंगे 100 देवी-देवता, जानें प्रोजेक्ट के सभी अपडेट्स

Mon, 04 Jan 2021 05:21 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
महाकाल मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उज्जैन में महाकाल-रुद्रसागर प्रोजेक्ट के तहत महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार का काम लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत महाकालेश्वर के आसपास भगवान शिव, अन्य देवताओं और ऋषियों की 100 से ज्यादा विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए नया महाकाल द्वार भी बनेगा। इस रिपोर्ट में रूबरू होते हैं महाकाल-रुद्रसागर प्रोजेक्ट के अब तक के सभी अपडेट्स से..

विज्ञापन

96 करोड़ का है प्रोजेक्ट

जानकारी के मुताबिक, महाकालेश्वर मंदिर के पीछे रुद्रसागर के किनारे स्मार्ट सिटी कंपनी महाकाल-रुद्रसागर प्रोजेक्ट पर करीब 96 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इसके तहत त्रिवेणी संग्रहालय से लेकर महाकाल मंदिर तक विस्तार का काम जारी है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट के तहत 100 से ज्यादा विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें भगवान शिव समेत अन्य देवताओं और ऋषियों की प्रतिमाएं शामिल होंगे। ये प्रतिमाएं विभिन्न धार्मिक कथाओं, आख्यानों और घटनाओं से जुड़ी हुई होंगी। इनके अलावा नंदी, यज्ञ-यक्षणी और अन्य प्रतिमाओं को लगाने की भी तैयारी है।

लगेगी भोलेनाथ की 25 फीट की प्रतिमा 

महाकाल-रुद्रसागर प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, परिसर में कमल ताल बनाया जा रहा है, जिसमें भगवान शिव की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भोलेनाथ की इस प्रतिमा की जटाओं से जल प्रवाहित होगा। इसके आसपास श्रद्धालु के बैठने की जगह भी बनाई जाएगी। वहीं, त्रिवेणी संग्रहालय मार्ग पर ही नया महाकाल द्वार भी बनाया जा रहा है। इसे भी प्रतिमाओं से सजाया जाएगा। 

दीवार पर दिखेंगी शिव कथाएं

गौरतलब है कि प्रोजेक्ट के तहत करीब 500 मीटर लंबी और 12 फीट ऊंची दीवार पर शिव कथाओं को उकेरा जा रहा है। इसके अलावा रोशनी के लिए 108 पत्थरों के स्तंभ बनाए जा रहे हैं, जिन पर भी कलाकारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन मूर्तियों का निर्माण गुजरात और राजस्थान के कलाकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बदल जाएगा महाकाल मंदिर जाने का रास्ता

जानकारी के मुताबिक, स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित किए किए रहे रुद्रसागर क्षेत्र के साथ नया प्रवेश द्वार भी बनाया जा रहा है। इसके बाद महाकाल मंदिर जाने का रास्ता बदल जाएगा। नया प्रवेश द्वार इंदौर, देवास, आगर रोड की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए सुगम होगा। इसके अलावा बड़नगर और उन्हेल रोड से आने वाले यात्री भी आसानी से यहां पहुंच सकेंगे। इसी क्षेत्र में 350 कारों की नई पार्किंग भी बनेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें