उज्जैन के सम्राट विक्रम विश्वविद्यालय में कृषि संकाय के लिए एक नया भवन बनाया गया । इसमें करीब 17 करोड़ रुपये की लागत आई। इसमें कक्षा और प्रयोगशाला अभी लगना शुरू ही हुआ था कि रात में कोई भवन के मुख्य दरवाजे पर धमकी भरे शब्द लिख गया। इसमें लिखा कि तुम सब मरोगे ! सुबह जब यहां कर्मचारी पहुंचे तो उन्होंने ये पढ़ा इसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया है।
नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
खास बात यह है कि हाल ही में इस नए भवन में कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ है। वहीं, विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि परिसर के इस हिस्से में अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है और जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने विक्रम विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण अज्ञात शरारती तत्वों की पहचान करना अभी मुश्किल हो रहा है।
छात्रों और स्टाफ में डर का माहौल