फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में चार माह का मासूम छह साल की चचेरी बहन की गोद से पलंग से गिरा, हो गई मौत

Tue, 28 Apr 2026 01:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में चार माह के मासूम की जान चली गई। चचेरी बहन की गोद से गिरकर हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
विज्ञापन
इंदौर में चार माह के मासूम की गिरने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में चार माह के मासूम की चचेरी बहन की लापरवाही की वजह से मौत हो गई। छह साल की चचेरी बहन मासूम रियाश को गोद में लेकर पलंग पर बैठी थी। अचानक गोद से मासूम का संतुलन बिगड़ा और वह तीन फीट ऊंचाई के पलंग से गिर पड़ा। रियाश सिर के बल गिरा और जोर-जोर से रोने लगा। कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया। परिवार के लोग घबरा गए और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

यह घटना आजाद नगर की भील कॉलोनी में हुई। मासूम रियाश को उसकी चचेरी बहन गोद में लेकर बैठी थी। रियाश गोद में खेल रहा था। इस बीच बहन के हाथ से मासूम छूट गया और सीधे जमीन पर गिरा। तब मासूम की मां बाथरूम में थी। दूसरे परिजन पास के कमरे में थे।
 

बहन दौड़ती हुई बाहर आई और रियाश के गिरने के बारे में बताया। परिजन दौड़े और रियाश को उठाया। कुछ देर रोने के बाद वह बेहोश हो गया था। परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच की तो मासूम की सांस नहीं चल रही थी। कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

मौत गिरने की वजह से हुई थी। इस कारण अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और मासूम के पोस्टमार्टम की बात कही। परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे के कारण मौत हुई है, इसलिए पोस्टमार्टम आवश्यक है।रियाश का चार साल का एक बड़ा भाई है। पिता राजकुमार निजी कंपनी में काम करते हैं। मासूम की मौत के कारण परिजन सदमे में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें