फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: दो पत्नी और तीन बच्चों का पिता भगा ले गया 19 साल की युवती को, गुजरात से पकड़कर लाई पुलिस

Wed, 15 Dec 2021 05:50 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

दो पत्नियों और तीन बच्चों का पिता 19 साल की युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। हिंदू जागरण मंच ने थाने का घेराव किया क्योंकि युवक मुस्लिम था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गुजरात से दोनों को पकड़कर थाने लाई। 
विज्ञापन
थाना चिमनगंज उज्जैन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो पत्नियों और तीन बच्चों का पिता 19 साल की युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। हिंदू जागरण मंच ने थाने का घेराव किया, क्योंकि युवक मुस्लिम था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और गुजरात से दोनों को पकड़कर थाने लाई। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उज्जैन की चिमनगंज थाना पुलिस के पास 19 वर्षीय युवती की गुमशुदा की रिपोर्ट लिखवाई गई थी।  इसमें बताया गया था कि आगर रोड पर रहने वाला रहीम कुरैशी उसके पड़ोस में रहने वाली 19 साल की युवती को भगा ले गया है। 7 दिसंबर से युवती गायब है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तलाश शुरू की थी, लेकिन सुराग नहीं मिला था। इसके बाद हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली तो वे थाने पहुंचे और हंगामा किया।

पुलिस हरकत में आई और तलाश तेज की। युवक और युवती के गुजरात के गोधरा में होने की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची और दोनों को पकड़कर साथ लाई। यहां पूछताछ की जा रही है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया था कि रहीम कुरैशी की दो पत्नियां व तीन बच्चे हैं। उसकी उम्र 38 साल है। रहीम की एक पत्नी नागदा में रहती है। जिस युवती को वह भगाकर ले गया वह अपने पांच भाइयों के साथ रहती है। उसके पिता नहीं है। चिमनगंज थाने पर जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उज्जैन से भागने के बाद रहीम सबसे पहले युवती को नागदा ले गया। वहां से गुजरात के अलग-अलग शहरों में गए और घूमे। इस मामले में पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें