फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: फेसबुक लाइव कर दोस्तों से कहा-लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना, बाद में जहर खाकर दे दी जान

Mon, 20 Dec 2021 04:17 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इसके पहले उसने वीडियो बनाया जिसे फेसबुक पर लाइव किया। इस वीडियो में उसने सभी से कहा कि कभी लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना। बाद में घर पहुंचा और गिर पड़ा।
विज्ञापन
मृतक अभय। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इसके पहले उसने वीडियो बनाया जिसे फेसबुक पर लाइव किया। इस वीडियो में उसने सभी से कहा कि कभी लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना। बाद में घर पहुंचा और गिर पड़ा। परिजन अस्पताल ले गए जहां मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक का नाम अभय पिता हेमंत द्रोणावत (22) है। पुलिस के अनुसार अभय ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वह विक्रम यूनिवर्सिटी कैंपस में रहता है। युवक शनिवार शाम को त्रिवेणी पहुंचा। उसने फेसबुक लाइव किया। जब उसके दोस्त इस लाइव वीडियो में जुड़े तो उनसे कहा कि दोस्तों लड़कियों के चक्कर में मत पड़ना। मामा से कहा कि आपका भांजा कमजोर निकला। माता-पिता का ध्यान रखना। इसके बाद उसने जहर खा लिया। बाद में घर पहुंचा और नीचे गिर पड़ा। घरवाले उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

वीडियो को किसी ने कर दिया ब्लॉक
अचानक हुए घटनाक्रम से अभय के दोस्त भी सकते में आ गए। किसी को समझ नहीं आया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। बताया जा रहा है कि अभय के पिता हेमंत यूनिवर्सिटी में भृत्य है। अभय भी मेडिकल पर जाता था। उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। जो वीडियो उसने फेसबुक पर लाइव किया था उसे भी किसी ने ब्लॉक कर दिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।  बोला- आपका भांजा कमजोर निकला। माता-पिता का ध्यान रखना। पता चलने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां दम तोड़ दिया। पुलिस मामले में प्रेम प्रसंग के बिंदू पर भी जांच कर रही है क्योंकि मृतक के दोस्तों ने यही बताया है कि उसका किसी से कोई  विवाद नहीं  था। ऐसे में वीडियो में जो बातें अभय ने कही है उनके आधार पर पुलिस इस बिंदू पर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें