फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: ये हैं सबसे महंगे सांसद, प्रतिकिलो वजन कम करने पर मिलेंगे एक हजार करोड़, 16 किलो वेट किया कम

Sun, 12 Jun 2022 05:09 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

मध्य प्रदेश के शहर उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया सबसे महंगे सांसद है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनको प्रति किलो वजन कम करने पर एक हजार करोड़ मिलने वाले हैं और सांसद ने 16 किलो वजन कम कर लिया है। इस लिहाज से 16 हजार करोड़ रुपये के हकदार हो गए हैं। 
विज्ञापन
कसरत कर पसीना बहाते सांसद अनिल फिरोजिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्या कभी आपने सुना है कि कोई वजन इसलिए कम करे कि उसको इसके बदले रुपये मिलेंगे। यकीन भले न हो मगर ये सच है। उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया की जीवनशैली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक सलाह के बाद बदल गई। मंत्री गडकरी ने कहा था कि वजन कम लोगे तो प्रति किलो एक हजार करोड़ रुपये आपके संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए दूंगा। इसके बाद से सांसद ने अपना 16 किलो वजन कम किया है।
विज्ञापन


दरअसल उज्जैन संसदीय सीट से अनिल फिरोजिया सांसद है। करीब चार माह पहले उनका वजन 130 किलो था जो अब 114 किलो हो गया है। वजन कम करने की प्रेरणा सांसद को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिली। इसी साल 24 फरवरी को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन आए थे। यहां एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया को अपना वजन कम करने की सलाह दी थी। गडकरी ने वादा किया था कि आप जितना किलो वजन कम करोगे, मैं प्रति किलो पर एक हजार करोड़ रुपये आपके संसदीय क्षेत्र की जनता और क्षेत्र के विकास के लिए दूंगा। मंत्री की इस बात के बाद से ही सांसद वजन कम करने में जुट गए और लगातार मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गडकरी से चर्चा करते सांसद फिरोजिया - फोटो : सोशल मीडिया
सांसद फिरोजिया ने अपनी जीवनशैली पूरी तरह बदल ली है। वे प्रतिदिन व्यायाम करते हैं और रोज 8 किमी पैदल चलते हैं। सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया कि गडकरीजी के कहने के बाद मैंने प्रण लिया था कि शहर के विकास और खुद की सेहत के लिए जो भी करना पड़ेगा, मैं जरूर करूंगा। अपना वजन कम करने के लिए मैं प्रतिदिन सुबह 8 किमी पैदल चलकर घर के गार्डन में जमकर पसीना बहाता हूं। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखते हुए खाने में सिर्फ एक रोटी और सलाद लेता हूं। संयमित भोजन और दिनचर्या के सहारे तीन माह में 16 किलो वजन कम कर लिया है। पहले 130 किलो वजन था जो अब 114 किलो हो गया है। 100 किलो के अंदर वजन आते ही गडकरी जी से मिलने जाएंगे। सांसद हंसते हुए कहते हैं कि मैं विश्व का सबसे महंगा सांसद हूं क्योंकि प्रति किलो एक हजार करोड़ रुपये के हिसाब से 16 किलो के 16 हजार करोड़ रुपये का हकदार हो चुका हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें