फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: गुजरात से महाकाल दर्शन करने आ रहे युवकों की कार पेड़ से टकराकर पलटी, दो की मौत, एक घायल

Tue, 05 Apr 2022 05:47 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

महाकाल दर्शन के लिए गुजरात से उज्जैन आ रहे तीन युवकों की कार हादसे का शिकार हो गई। सड़क किनारे उतरकर पेड़ से टकराई और पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक घायल है।
विज्ञापन
मृतक कमलेश औऱ नितिन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से महाकाल दर्शन करने उज्जैन आ रहे श्रद्धालुओं की कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक घायल है। उसका उपचार किया जा रहा है।  
विज्ञापन


हादसा मंगलवार को पंथ पिपलई औऱ रामवासा के बीच हुआ। गुजरात से कार में कुछ श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ से टकरा गई। इसमें तीन लोग कार में फंस गए। गांववालों ने देखा तो मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतकों के परिजन को सूचना दे दी गई है। वे बुधवार तक उज्जैन पहुंचेंगे।

पुलिस के अनुसार कार किरण पिता हरीश निवासी नवापुर महाराष्ट्र चला रहा था। उसे चोट आई है। कमलेश खत्री (35) निवासी नंदूरबार महाराष्ट्र और नितिन (34) निवासी सोनगढ़ गुजरात की मौत  हो गई। बताया गया कि कार नितिन की है और तीनों महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आ रहे थे। पुलिस का कहना है कि देर रात को तीनों युवक गुजरात से उज्जैन के लिए निकले थे। संभवतः रातभर गाड़ी चलाने की वजह से अलसुबह नींद का झोंका आया होगा और गाड़ी सड़क से उतर कर पेड़ से टकराकर पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें