फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन के एसपी सचिन अतुलकर ने दूसरी बार ठुकराया बिग बॉस का ऑफर, बताई ये वजह

Sun, 16 Jun 2019 10:14 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सचिन अतुलकर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण चर्चा में छाए रहते हैं। एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने दूसरी बार रिएलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


उन्हें बिग बॉस के 13वें सीजन के लिए आमंत्रण मिला था लेकिन उन्होंने शासकीय सेवा और व्यवस्तता का हवाला देते हुए इस ऑफर को ठुकरा दिया है। सलमान खान के फैन सचिन अतुलकर के सोशल मीडिया पर लाखों फैन हैं। इसी कारण उन्हें बिग बॉस में शामिल होने के दो बार ऑफर दिए गए। उनकी कार्यशैली और कार्य करने का तरीका पुलिस विभाग के लिए एक मिसाल है।

फिटनेस के मामले में पुलिस विभाग में उन्हें एक आदर्श के तौर पर देखा जाता है। अपनी फिटनेस को लेकर सजग अतुलकर दो से तीन घंटे जिम में बिताते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा गूगल, और यूट्यूब पर भी उन्हें सर्च किया जाता है। 
विज्ञापन


सचिन अतुलकर का जन्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आठ अगस्त 1985 को हुआ था। 2007 में केवल 22 साल की उम्र में वह आईपीएस अधिकारी बन गए थे। उन्हें बतौर एसपी उज्जैन तीसरा जिला मिला है। इससे पहले वह बालाघाट और सागर जिले में तैनात रह चुके हैं। उनके पिता सेवानिवृत्त वन अधिकारी हैं जबकि उनका भाई भारतीय नौसेना में है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें