उज्जैन जिले के महिदपुर रोड पर स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने छत पर लगे टीन को उचकाकर दुकान में प्रवेश किया और फिर काजू, बादाम, सिगरेट के पैकेट समेत नगदी चुराकर कर ले गए। किराना दुकान संचालक सुनील सेठिया ने बताया कि जब वे सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें सामान बिखरा और गल्ला खाली मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
महिदपुर रोड थाना प्रभारी मदन पवार ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी की वारदात स्थानीय बदमाशों द्वारा करने की आशंका।