फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अब चुनाव परिणाम आने के बाद आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, आचार संहिता लगने के कारण निरस्त हुआ कार्यक्रम

Thu, 02 Jun 2022 05:27 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

जून माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्जैन आगमन का कार्यक्रम फिलहाल निरस्त हो गया है। पंचायत  व नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण ऐसा हुआ है। अगली तारीख अब चुनाव परिणाम के बाद तय की जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्जैन आगमन का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण यह हुआ है। अब संभवतः जुलाई माह के अंत में पीएम मोदी उज्जैन आ सकते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि उज्जैन में जून माह में पीएम नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित था। महाकालेश्वर के दर्शन कर पीएम मोदी महाकाल विस्तारीकरण योजना के पहले चरण का लोकार्पण करने आने वाले थे। इसके चलते प्रशासन तैयारी कर रहा था। अधूरे काम भी तेजी से पूरे किए जा रहे थे। बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी  महाकाल विस्तारीकरण योजना में प्रथम फेज के महाकाल पथ ,रूद्र सागर ,और विकास प्राधिकरण का यात्री सुविधा केंद्र का लोकार्पण करने उज्जैन आने वाले थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद उन्हें निमंत्रण देने दिल्ली गए थे। 14 जून को पीएम मोदी का आगमन प्रस्तावित था लेकिन अब यह निरस्त हो गया है। पंचायत और निकाय चुनावों की घोषणा के बाद आचार संहिता लगते ही पीएम के आने का कार्यक्रम निरस्त हुआ है। प्रशासन का कहना है कि अगली तारीख तय नहीं हुई है। वर्तमान कार्यक्रम निरस्त हो गया है। कहा जा रहा है कि 18 जुलाई को चुनाव परिणाम आने के बाद ही अगली तारीख तय होगी। ऐसे में या तो जुलाई अंत में पीएम का आगमन हो सकता है या फिर अगस्त माह में वे आ सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें