फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain news: रिश्तों का कत्ल, पत्नी को पीट रहा था पति, पिता आया बचाने तो सिर में लाठी मारकर कर दी हत्या

Wed, 18 May 2022 04:30 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में रिश्तों का कत्ल हुआ। एक पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। पिता का कसूर बस ये था कि वह बहू को पीट रहे बेटे को समझाने गया। बीचबचाव करने लगा। इस पर गुस्साए पुत्र ने पिता के सिर में लाठी मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के एक गांव में पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी बहू को बचाने गया था। इसी बीच बेटे ने गुस्से में  पिता के सिर में लाठी से वार किया, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना उज्जैन जिले के माकड़ोन थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा तिलावदी गांव की है। जानकारी के मुताबिक यहां दिलीप ने अपने पिता छगनलाल (75) की हत्या कर दी। दरअसल दिलीप सबसे छोटा बेटा है। वह शराब पीकर आया और अपनी पत्नी सुनीता से विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट तक जा पहुंची। बहू सुनीता को पीटते देख ससुर छगनलाल का दिल पसीजा और वह उसे बचाने के लिए गया। इसी दौरान बेटे दिलीप ने लाठी से पिता के सिर में वार कर दिया। इससे गंभीर चोट आई। उनको तराना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उज्जैन रैफर कर दिया। उपचार शुरू हुआ लेकिन बाद में मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में बेटे दिलीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें