फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: बड़नगर में क्रूरता की हद पार, गर्म सरिए से दागा युवक का गुप्तांग, कई जगह शरीर पर भी दिए घाव

Fri, 09 Feb 2024 03:10 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को छोड़कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पीड़ित युवक के शरीर पर हैं कई घाव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन शहर से 60 किलोमीटर दूर बड़नगर थाना क्षेत्र में क्रूरता की हद पार हो गई। कुछ लोगों ने एक युवक को पहले लात-घूसों से पीटा और फिर कपड़े उतारकर उसे गर्म सरिए से दाग दिया। आरोपी ने युवक के गुप्तांग समेत शरीर पर गई जगह गर्म सरिए से दागा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सौरभ पिता आत्माराम परमार नागदा के ग्राम नई आबादी रूपेटा का रहने वाला है। उसके घर के पास मोईन पिता हुसैन खा का परिवार भी रहता है। पड़ोसी होने के कारण दोनों परिवार के लोग एक दूसरे के सुख-दुख में भी शामिल होते हैं। लेकिन, सौरभ मोईन की पत्नी शबीना से जबरदस्ती बात करता था। इससे  शबीना और उसका पति नाराज था।  

शबीना अपने पीहर गांव सुरेल पहुंची तो उसने कोई काम बताकर सौरभ को बुला लिया। वहां पहुंचने पर शबीना सुरेल को अपने साथ एक झोपड़ी में ले गई, जहां पर शबीना उसका पति मोईन, मां शकीला, बहन शबाना और भाई अरबाज पहले से मौजूद थे। सभी ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध लिया और फिर जमकर मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने लोहे के गर्म सरिए से सौरभ के गुप्तांग समेत पूरा शरीर दाग दिया। इस दौरान सौरभ छोड़ने के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा।  
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नितेश भार्गव ने बताया कि इस मामले में शबीना पत्नी मोईन हुसैन (20), शबाना पत्नी सुल्तान मंसूरी (21), शकीला बी पत्नी सुल्तान मंत्री (45), अरबाज पुत्र सुल्तान मंत्री (19) निवासी ग्राम सुरेल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपी मोईन खां निवासी रूपेटा फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामले में बड़नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस नहीं पहुंचती तो हो जाती बड़ी घटना
गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो पीड़ित सौरभ के परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 300 लोगों की भीड़ ने आरोपियों के मकान में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए। एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव और अन्य अधिकारियों ने समझाइश देकर ग्रामीणों और परिजनों को शांत कराया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मोईन को छोड़कर शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें