फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान के महाकाल दर्शन पर सांसद ने जताई आपत्ति, कहा-कैसे दी गई नंदी हॉल में जाने की अनुमति

Sun, 16 Jan 2022 04:59 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान के महाकाल दर्शन का मामला अब विवादों में घिर गया है। सांसद ने इस पर आपत्ति जताई है। आपत्ति दर्शन पर नहीं बल्कि नंदी हॉल में बैठकर दर्शन करवाने से है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण नंदी हॉल में बैठकर दर्शन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
महाकाल दर्शन के बाद आरती लेते हुए सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान के महाकाल दर्शन का मामला अब विवादों में घिर गया है। सांसद ने इस पर आपत्ति जताई है। आपत्ति दर्शन पर नहीं बल्कि नंदी हॉल में बैठकर दर्शन करवाने से है, क्योंकि कोरोना संक्रमण के कारण नंदी हॉल में बैठकर दर्शन प्रतिबंधित है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अपनी फिल्म लुकाछिपी-2 की शूटिंग के लिए शनिवार को सारा अली खान उज्जैन आईं थी। अपनी मां अमृता सिंह के साथ वे महाकाल मंदिर पहुंचीं थी। यहां नंदी हॉल में बैठकर महाकाल के दर्शन किए थे। सुबह 10.30 बजे की आरती में सम्मिलित हुईं थीं। इसके बाद महाकाल मंदिर परिसर में घूमकर फोटो शूट किए थे। अब इस मामले में आपत्ति दर्ज करवाई गई है। सांसद अनिल फिरोजिया ने आपत्ति जताई है। सांसद ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण नंदी हॉल से दर्शन करवाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राज्यपाल, मंत्री, सांसद व विधायक सभी वीआईपी नंदी हॉल में लगे बैरिकेड्स के यहां से ही दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान को नंदी हॉल में जाने की अनुमति कैसे दी गई। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है। बताया जा रहा है कि मंदिर समिति ने ही  सारा अली खान को नंदी हॉल में बैठने की अनुमति दी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें