फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain Weather Update: साल की सबसे सर्द रात रही उज्जैन में, रात का तापमान पहुंचा 4.5 डिग्री तक...इंदौर में रहा कोल्ड डे

Wed, 12 Jan 2022 03:07 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

सर्दी के सितम कम नहीं नहीं हो रहे हैं। मालवा के कुछ जिलों में ठंड के तेवर बहुत तीखे हैं। मध्यप्रदेश के उज्जैन में मंगलवार की रात साल की सबसे सर्द रात रही तो इंदौर में कोल्ड डे की स्थिति रही। दिन और रात का तापमान लगातार गिर रहा है। 
विज्ञापन
इंदौर में मंगलवार की सुबह कोहरे में लिपटी रही थी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के सितम कम नहीं नहीं हो रहे हैं। मावठे व ओले गिरने के बाद अब ठंड बढ़ रही है। मालवा के कुछ जिलों में ठंड के तेवर बहुत तीखे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में मंगलवार की रात साल की सबसे सर्द रात रही तो इंदौर में कोल्ड डे की स्थिति रही। दिन और रात का तापमान लगातार गिर रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल उज्जैन में मंगलवार की रात सबसे सर्द रात रही। इस साल पहली बार रात का तापमान 4.5 डिग्री तक पहुंचा। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को दिन का तापमान 16 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके पहले पिछले माह दिसंबर में रात का तापमान 6 डिग्री दर्ज  किया गया था। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी राजस्थान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर और 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच सक्रिय है। साथ ही दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उत्तरी कोंकण क्षेत्र में अन्य चक्रवात सक्रिय है। इसके प्रभाव से दिन के साथ रात भी सबसे ठंडी रही। आने वाले तीन दिन इसी तरह का मौसम रह सकता है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो 1 जनवरी को उज्जैन में 11 डिग्री तापमान दर्ज किया था वहीं 11 जनवरी को ये 8.4 डिग्री तक पहुंच गया। 9 जनवरी के बाद से लगातार तापमान गिर रहा है। 

इंदौर में रहा कोल्ड डे
इसी तरह इंदौर भी सर्दी की चपेट में है। यहां कोल्ड डे की स्थिति बनी। मंगलवार को दिन का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से 12 डिग्री कम था। मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकली और सर्द हवाएं चलती रहीं। कोहरा भी छाया। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान भी 8 डिग्री तक पहुंच गया था। इसी तरह मंगलवार रात का तापमान भी इसी के आसपास रहा। इंदौर-उज्जैन के बीच बसे देवास में भी ठंड के तेवर जारी है। यहां सीजन में पहली बार तापमान 6 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मंगलवार का दिन और रात सर्दीली रही। बुधवार को भी सुबह सर्द हवाएं चलती रहीं। धूप जरूर निकली लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें