फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: चतुर्थी पर बाबा महाकाल ने दिए गणेश स्वरूप में दर्शन, भस्मारती में मावा, बादाम से विशेष श्रृंगार

Thu, 14 Mar 2024 08:16 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चतुर्थी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावा, बादाम, चेरी से श्रंगार कर मिष्ठान का भोग लगाया गया। श्रंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी पर गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर पूजन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित कर कपूर आरती की गई। बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, रुद्राक्ष और गुलाब के पुष्पों की माला धारण करवाई गई। 

विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि चतुर्थी की भस्मआरती में बाबा महाकाल का मावा, बादाम, चेरी से श्रंगार कर मिष्ठान का भोग लगाया गया। श्रंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

समाजसेवी  ने गोशाला के लिए बोरिंग करवाया
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित श्री महाकालेश्वर गोशाला में समाजसेवी महेश परयाणी द्वारा बोरिंग करवाई गई। मंदिर प्रबंध समिति की गोशाला में लगभग 200 के करीब गौवंश है। बोरिंग होने से यहां पानी की समस्या का समाधान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें