फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पिकनिक मनाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, बालाघाट की सोन नदी में हुआ हादसा

Mon, 17 Apr 2023 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

बालाघाट जिले के गांगजीराज पर्यटन स्थल स्थित सोन नदी में पिकनिक मनाने गए चार युवकों में से 2 युवकों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
बालाघाट में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाघाट जिले के लांजी तहसील अंतर्गत घने जंगल में स्थित गांगजीराज पर्यटन स्थल में चार दोस्त घूमने गए थे। दो युवक सोन नदी में नहाने लगे और गहरे पानी में डूब गए। होमगार्ड के गोताखोरों ने नदी से दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

 
बालाघाट जिले के लांजी तहसील में घने जंगल के बीच स्थित गांगजीराज पर्यटन स्थल में बहने वाली सोन नदी में पिकनिक मनाने गए चार युवकों में से 2 युवकों की गहरे पानी में डूबकर मौत हो गई। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा नही था वे नहाने नदी में उतर गए। 

एसडीओपी लांजी दुर्गेश आर्मों के अनुसार अजय घोडमारे (22) तथा ज्ञानेश्वर घोडमारे (19) दोनों निवासी इटोरा गांव रविवार को अपने दो अन्य दोस्तों के साथ गांगजीराज पर्यटन स्थल घूमने आए थे। दोनों नदी सोन नदी में नहाने के लिए चले गए थे। शाम होने पर दोनों वापस नहीं लौटे तो दोस्त नदी किनारे गए। नदी के किराने उनके कपड़े और मोबाइल रखे मिले।
विज्ञापन


जिसकी सूचना दोस्तों द्वारा उनके परिजनों तथा पुलिस को दी गई। सोमवार को होमगार्ड के गोताखोर की मदद से नदी में दोनों युवक की तलाश प्रारंभ की गई। दोनों युवकों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में ले लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें