फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: मैहर में मंदिर से लौट रही महिला के साथ मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने पीड़िता के गहने भी लूटे

Thu, 04 May 2023 11:37 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मैहर के खेरवा कला गांव में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला मंगलवार शाम मंदिर से लौट रही थी, इसी दौरान आरोपी उसे झाड़ियों में खींचकर ले गए और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। बुधवार को महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार मैहर थाना अंतर्गत ग्राम खेरवा कला के पास दो युवकों ने मंगलवार शाम को एक महिला का रास्ता रोका। उसे पकड़कर सुनसान जगह पर ले गए। यहां मारपीट कर दुष्कर्म किया। घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने बुधवार को इसकी शिकायत मैहर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने मेडिकल चेकअप के बाद अंडा तिवारी और राजाबाबू सिंह उर्फ टिल्ली नामक दो लोगों के खिलाफ धारा- 376D, 354क, 394, 506 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम वह देवी दर्शन करने गई थी। लौटते वक्त खेरवा कला और इटहरा के बीच तालाब के पास अंडा तिवारी और राजाबाबू सिंह उर्फ टिल्ली ने उसका रास्ता रोका। वे उसे घसीटकर झाड़ियों में ले गए, यहां मारपीट कर दुष्कर्म किया। दोनों ने उसका मंगलसूत्र और दूसरे गहने भी छीन लिए। डर के मारे रातभर परिवारवालों को कुछ नहीं बताया। सुबह परिवार के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें