फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: नदी में डूब रहे छोटे भाई को बचाने में बड़ा भाई भी डूबा, दोनों की मौत

Wed, 28 Sep 2022 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा में दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव में मातम पसर गया। छोटे भाई को डूबने से बचाने के लिए बड़ा भाई नदी में उतरा था पर दोनों बाहर नहीं आ सके। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बड़ा हादसा हो गया। दो सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। नहाने के लिए नदी में उतरा छोटा भाई डूबने लगा तो बड़े भाई ने भी नदी में छलांग लगा दी। पर दोनों बाहर नहीं आ सके। पुलिस ने दोनों शव नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना छिंदवाड़ा जिले के रमपुरी टोला में बुधवार दोपहर 3 बजे की है। बताया गया कि रमपुरी में रहने वाले 18 वर्षीय अखिलेश पिता मनबोध उइके अपने छोटे भाई शिवेश के साथ पेंच नदी पर नहाने गया था। अखिलेश किनारे पर नहा रहा था। शिवेश नदी में उतर गया, थोड़ा गहराई में जाने पर वह डूबने लगा। शिवेश को तैरना भी नहीं आता था। उसे डूबता देख अखिलेश अपने भाई को बचाने नदी में उतर गया। लेकिन वह भी डूब गया। 

नदी के पास स्थित खेत में काम कर रहे किसानों ने दोनों भाइयों को नहाते देखा था, पर कुछ देर बाद दोनों के नहीं दिखने पर उन्हें शंका हुई। उन्होंने अनहोनी की आशंका में उनके घरवालों को सूचना दी। गांववालों ने भी तलाशा पर सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव नदी से निकलवाए। शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें