फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की दबिश, दो महिला आरोपी करीब 1.98 लाख की नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2023 03:11 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

सिविल लाइन पुलिस ने कबाड़ी मोहल्ले में दबिश देकर दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया और नशीले कफ सिरप की 11 पेटियां जब्त की हैं।
विज्ञापन
कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की दबिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा के सिविल लाइन थाना अंतर्गत कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी है। पुलिस ने 11 पेटियों में रखी 1320 सीसी नशीली कोरेक्स कफ सिरप जब्त की है। जब्त कफ सिरप की कीमत करीब 1 लाख 98 हज़ार बताई जा रहा है। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबाड़ी मोहल्ले में अवैध कफ सिरप की खेप रखी हुई है, सूचना के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया और उप निरीक्षक बीआर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर कबाड़ी मोहल्ले में दबिश दी गई, जहां से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1320 सीसी नशीली कोरेक्स कफ सिरप बरामद की है, वहीं पुलिस ने दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें