त्विषा शर्मा मौत की पूरी टाइमलाइन
-
11 मई की रात करीब 10 बजे त्विषा शर्मा का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
-
रात करीब 10:30 बजे त्विषा को एम्स भोपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
-
एम्स रिकॉर्ड के अनुसार 11-12 मई की दरमियानी रात करीब 12 बजे त्विषा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
-
12 मई की सुबह एम्स भोपाल में पोस्टमॉर्टम किया गया।
-
13 मई को परिजनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया।
-
13 मई को पुलिस ने गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया।
-
13 मई को गिरीबाला सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन दायर किया।
-
14 मई की शाम कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर कर ली।
-
15 मई को परिजनों ने एम्स की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मानने से इनकार कर दिया।
-
15-16 मई को परिजनों ने जांच दिल्ली पुलिस को सौंपने की मांग उठाई।
-
17 मई को परिजनों ने सीएम हाउस के बाहर धरना दिया और बाद में पुलिस आयुक्त से मुलाकात की।
-
18 मई को परिजनों ने दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने के लिए याचिका दायर की।
-
18 मई को भोपाल पुलिस ने आवेदन देकर कहा कि परिजन शव ले जाएं, अन्यथा पुलिस अंतिम संस्कार करेगी।
-
20 मई को कटारा हिल्स पुलिस ने परिजनों को पत्र भेजकर कहा कि एम्स में लंबे समय तक शव सुरक्षित रखने के लिए डीप फ्रीजर की व्यवस्था नहीं है, इसलिए शव डिकम्पोज हो सकता है।
-
20 मई को जिला अदालत में दोबारा पोस्टमॉर्टम को लेकर सुनवाई हुई।
-
20 मई को राष्ट्रीय महिला आयोग ने मध्यप्रदेश के डीजीपी से रिपोर्ट मांगी।
-
20 मई को राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
कांग्रेस नेता तन्खा ने क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। विवेक तन्खा ने कहा कि परिजन पिछले आठ दिनों से न्याय के लिए परेशान हैं। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उठाई गई शंकाओं को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है।
पढ़ें: कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने उठाई CBI जांच की मांग, परिजन दोबारा पीएम की मांग पर अड़े
सीएम यादव से मिले त्विषा के परिजन
आज मंत्रालय में मृतका के त्विषा शर्मा के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस प्रकरण में परिवार की पूरी सहायता करेगी। इस मामले में जांच के लिए सीबीआई को भी पत्र लिखा जाएगा। मृतका के दोबारा पोस्टमार्टम के संबंध में न्यायालय निर्णय करेगा, लेकिन परिजन यदि चाहते हैं तो पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यदि परिजन चाहेंगे तो राज्य सरकार त्विषा मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए पत्र लिखेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स में पोस्टमार्टम कराने को लेकर अंतिम निर्णय कोर्ट करेगा। कोर्ट की अनुमति मिलने पर राज्य सरकार शव को सुरक्षित तरीके से दिल्ली एम्स पहुंचाने की व्यवस्था करेगी।