फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर में ट्विशा जैसा कांड: भाई को फोन कर बोली 'बचा लो', आधे घंटे बाद मिला शव; इंस्टा पर 10 हजार फॉलोअर्स

Tue, 19 May 2026 05:19 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Palak Rajak Case: ग्वालियर में पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले इसे सुसाइड बता रहे हैं, जबकि मायके पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौत से महज 30 मिनट पहले पलक ने अपने भाई प्रिंस को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
पलक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अभी शांत भी नहीं पड़ा था कि अब ग्वालियर से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आ गई। ग्वालियर के सुरैयापुरा इलाके में रहने वाली 21 वर्षीय पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से महज आधा घंटा पहले पलक ने भाई को फोन कर कहा था 'मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो ये लोग मुझे मार डालेंगे।' अब इस मामले में सोशल मीडिया पोस्ट, आखिरी कॉल और चोट के निशान कई सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन

इंस्टा पर 10 हजार थे फॉलोअर्स
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली पलक के इंस्टाग्राम पर 10 हजार से अधिक फॉलोअर्स थे। उसकी मौत के बाद पुलिस और परिजनों ने जब सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की, तो कई ऐसी रील्स और पोस्ट सामने आईं, जिनमें वह मानसिक तनाव, घुटन और टूटन की ओर इशारा करती नजर आई। जांच में यह भी सामने आया कि मौत से पहले पलक ने तीन दिनों तक खाना नहीं खाया था।

परिजनों ने क्या आरोप लगाए?
परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही पलक परेशान रहने लगी थी। उसने कई बार पिता और भाई को फोन कर ससुराल में प्रताड़ना की शिकायत की थी। पलक की शादी अप्रैल 2025 में एयरफोर्स में आउटसोर्स कर्मचारी अमित रजक से हुई थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास और देवर कार की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे, जबकि पति अमित कभी उसके पक्ष में नहीं बोला।

पढ़ें: 'ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान', परिजनों का आरोप; पति समर्थ के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी



इंस्टा पर क्या शेयर किया?

मौत से दो दिन पहले, 10 मई को पलक ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की थी, जिसमें Panic Attack, Anxiety, Sleepless Nights, Continuous Crying और Depression जैसे शब्द लिखे थे। पुलिस अब इन पोस्ट्स को उसकी मानसिक स्थिति और घरेलू हालात से जोड़कर जांच कर रही है। 24 अप्रैल 2026 को शादी की पहली सालगिरह पर पलक ने एक और रील पोस्ट की थी। इसमें बैकग्राउंड में गाना चल रहा था “मैं यहां भी गई, मैं वहां भी गई…”। रील के कैप्शन में लिखा था “सत्यानाश होने वाले जितने रास्ते थे, मैं सबमें VIP एंट्री लेकर घुस गई।” जांच एजेंसियां अब इस पोस्ट को भी उसकी मानसिक स्थिति से जोड़कर देख रही हैं।

भाई ने क्या कहा?
भाई प्रिंस के मुताबिक, शाम 6 बजकर 14 मिनट पर पलक का आखिरी फोन आया था। वह फोन पर लगातार रो रही थी और खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी। प्रिंस ने बताया, “मैं तुरंत घर से निकला, लेकिन रास्ते में सूचना मिली कि पलक को जिला अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचा तो बहन की लाश स्ट्रेचर पर पड़ी थी।” परिवार का दावा है कि अस्पताल में पलक के गले, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे। उनका कहना है कि मौत से पहले पलक ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। परिवार इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बता रहा है।
विज्ञापन

पुलिस क्या बोली?
वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर डॉक्टरों से सेकंड ओपिनियन लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पोस्ट, कॉल डिटेल और परिवार के आरोपों को जांच में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें