कांग्रेस नेता कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
भाजपा ने कांग्रेस द्वारा ईवीएम पर शंका जताए जाने को आधारहीन बताया है। सनवेर से भाजपा के उम्मीदवार तुलसी सिलावट ने कहा है कि कांग्रेस ईवीएम से नाहक डर रही है। जब कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ईवीएम के जरिये चुनाव जीती थी, तब तो कांग्रेस ने सवाल नहीं उठाया था।
मध्य प्रदेश में उपचुनाव के बीच सिलावट ने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के ईवीएम संबंधी बयान पर कहा कि कांग्रेस को अब इस पर बोलने के लिए कुछ नहीं है। पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है और उन पर भरोसा करता है।