फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: पिता के साथ मवेशी छोड़ने जा रहे बच्चे को ट्रक ने कुचला, दोनों पैर के ऊपर से गुजरा, हालत गंभीर

Thu, 03 Nov 2022 05:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सड़क हादसा हुआ है। गुरुवार सुबह दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर मवेशी छोड़ने जा रहे बच्चे को ट्रक ने कुचल दिया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बच्चे को ट्रक ने कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में जबेरा थाना के सिग्रामपुर गांव में गुरुवार सुबह दमोह-जबलपुर स्टेट हाइवे पर पिता के साथ मवेशी छोड़ने जा रहे बेटे को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया और दोनों पैरों के ऊपर से ट्रक निकल गया। मासूम को घायल अवस्था में जबेरा अस्पताल लाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


सिग्रामपुर निवासी सुरेंद्र चक्रवती अपने बेटे पारस मणि चक्रवर्ती (7) के साथ गाय छोड़ने के लिए जा रहा था। टगरा मोहल्ला से निकलते समय दमोह से जबलपुर की ओर आ रहे ट्रक  चालक ने लापरवाही से मासूम को टक्कर मार दी। उसके दोनों पैर पहिए के नीचे आ गए और ट्रक ऊपर से निकल गया। सिग्रामपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें