फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर में तीन तलाक: दहेज में मांगे चार लाख, नहीं दिए तो पति ने पत्नी से कहा-तलाक, तलाक, तलाक..

Sat, 27 Nov 2021 11:56 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में एक युवक ने अपनी पत्नी को तीन बार तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पत्नी को दहेज के लिए सता रहे थे। चार लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन तलाक भले ही कानूनन अपराध हो लेकिन इसके मामले थम नहीं रहे हैं। कुछ दिन पहले उप्र के व्यक्ति ने इंदौर रहने वाली पत्नी को फोन पर ही तीन बार तलाक कहकर तलाक दिया था तो अब तीन तलाक का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें दहेज में रुपये न लाने पर पत्नी को पति ने तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन


मामला इंदौर का है। यहां एमजी रोड पुलिस थाने में महिला ने रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस के अनुसार महिला का निकाह ताज आमिर अंसारी से दिसंबर 2019 में हुआ था। निकाह के समय महिला के घर वालों ने पति को दहेज में तीन लाख रुपये दिए थे। इसके बाद कुछ दिन तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में रुपयों की मांग के चलते पति और सास महिला को सताने लगे। बार-बार उसे ताने देते। चार लाख रुपयों की मांग की जाती। महिला ने अपने पिता को यह बात बताई। पिता बेटी के ससुराल पहुंचे और दामाद को समझाने लगे। इस पर दामाद ने पिता के सामने ही महिला को तीन बार तलाक कहा और घर से निकलने का कह दिया। पिता समझाते रहे लेकिन दामाद नहीं माना। आखिर में महिला पिता के साथ पुलिस थाने पहुंची और पति व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें