फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासी महिला के अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, परिजनों ने शव को नदी में बहाया

Wed, 01 Jul 2020 09:32 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अंतिम संस्कार के लिए पैसे न होने की वजह से एक आदिवासी महिला के शव को नदी में बहाने का मामला सामने आया है। मंगलवार को इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महिला के रिश्तेदारों ने बताया कि गरीबी के चलते उनको यह कदम उठाना पड़ा। 

विज्ञापन


सीधी जिला मुख्यालय के कोटहा निवासी आदिवासी परिवार की एक महिला लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थी। उसकी रविवार सुबह अचानक मौत हो गई। महिला का परिवार इतना गरीब है कि उसके पास दाह-संस्कार के पैसे नहीं थे। उन्होंने नगरपालिका से मदद मांगी लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

मजबूरी में परिजन ठेले में शव को लादकर जिला मुख्यालय से दूर सोन नदी की ओर चल पड़े। अंतिम संस्कार के पैसे नहीं होने की वजह से परिजनों ने महिला के शव को जलाने के बजाय उसे सोन नदी में प्रवाहित कर दिया। मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि गरीबों के अंतिम संस्कार में मदद वाली सरकारी योजनाओं का क्या हुआ। कमलनाथ ने कहा कि "शिवराज जी जब आप विपक्ष में थे तो गरीबों के अंतिम संस्कार को लेकर खूब दावे करते थे और कांग्रेस को खूब झूठा कोसते थे। आज आप सत्ता में हैं। आपकी सरकार की सच्चाई जान लें।

उन्होंने कहा, "सीधी जिले में एक आदिवासी परिवार की युवती की मृत्यु होने पर परिवार को मांगने पर ना शव वाहन मिला और ना अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद। पैसे नहीं होने पर, मजबूरी में परिवार ने शव को ठेले पर ले जाकर नदी में बहा दिया। कहां गयी आपकी अंतिम संस्कार की योजना"?
विज्ञापन


कमलनाथ ने आगे कहा कि "मानवता को शर्मशार करने वाली इस हृदय विदारक घटना पर तत्काल दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो, परिवार की हर संभव मदद हो"।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें