फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में दर्दनाक हादसा: चंबल नदी में नहाने गए 3 सगे भाइयों की डूबने से मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकाले गए शव

Mon, 09 May 2022 12:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना जिले के राजघाट में चंबल नदी के तट पर नहाने गए तीन सगे भाइयों की नदी में डूबने से मौत हो गई। मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
मुरैना: चंबल नदी में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना जिले के राजघाट स्थित चंबल नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। परिजनों को बच्चों के डूबने की जानकारी नदी के किनारे पड़े उनके कपड़ों से लगी। अनहोनी की आंशका को देखते हुए परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि राजघाट गांव के रहने वाले खेमचंद के तीनों बेटे रोहित उम्र 10 साल, चिराग उम्र 8 साल और कान्हा उम्र 6 साल सुबह चंबल नदी में नहाने के लिए गए थे। रोज की तरह नहाने के बाद जब तीनों बच्चे वापस घर नहीं पहुंचे, तो परिजन तलाश करने के लिए नदी पर पहुंचे। नदी किनारे तीनों बच्चों के कपड़े पड़े हुए देख परिजनों ने बच्चों के नदी में डूबने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। रेस्क्यू के दौरान पुलिस ने सबसे पहले चिराग और कान्हा के शव नदी से बाहर निकाले। लेकिन रोहित का सुराग नहीं लग रहा था, स्थानीय गोताखोरों ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद  तीसरे बच्चे के शव को भी रेस्क्यू कर बाहर निकाला। 

घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया, तो वहीं, गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने तीनों डेड बॉडी को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर शव सुपुर्द कर दिए हैं। घटना में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें