फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में तीन की दर्दनाक मौत, रतलाम के सैलाना में देर रात हुआ हादसा

Tue, 21 Feb 2023 01:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

सार

रतलाम जिले के सैलाना में देर रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक बाइक से अपने मामा के घर गए थे, जहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन
रतलाम में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के आदिवासी अंचल सैलाना में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाने के साथ वाहनों को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


सैलाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के डोकरिया कुंड निवासी तीन युवक अपने मामा के घर मिलने गए थे। लौटते समय रात करीब 8:30 बजे सैलाना के ग्राम गोर्धनपुरा के समीप एक ट्रैक्टर से इनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में बाइक सवार जय उर्फ अजू भगोरा (16), अंकित  भगोरा (20) और सुनील भगोरा (19) की मौत हुई है। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। मौके पर उपस्थित लोगों की माने तो घटना के बाद बाइक पर सवार तीनों युवक ट्रैक्टर के नीचे बाइक समेत बुरी तरह से फंस चुके थे। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें