फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: रेस्टोरेंट से लेकर गृहणियों तक सभी ने टमाटर से बनाई दूरी, 160 रुपये पहुंचा भाव, महंगाई की ये है वजह

Sun, 02 Jul 2023 10:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्य प्रदेश में टमाटर की पैदावार खत्म हो चुकी है, जिसके चलते अब दूसरे राज्यों से टमाटर मध्यप्रदेश में पहुंच रहा है। दमोह में बेंगलुरू से भी टमाटर की खेप आती थी। पहले पांच ट्रक आते थे तो अब एक ही ट्रक आ रहा है। ऐसे में रेट का उछलना स्वाभाविक ही है।
विज्ञापन
मंडी में पहुंचा टमाटर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में टमाटर के दामों में इतना उछाल आया कि घर के साथ होटल और रेस्टोरेंट में सलाद से टमाटर गायब हो गया। रविवार को दमोह में टमाटर 160 रुपये प्रति किलो बिका है, जिसके बाद लोगों ने कुछ समय के लिए टमाटर खाना ही बंद कर दिया।

विज्ञापन


दमोह जिले में भी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम गृहणियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमोह जिले की सब्जी मंडी में टमाटर जैसी रोज उपयोग होने वाली चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। मंडियों में 160 रुपये प्रति किलो टमाटर बिक रहा है। सब्जी दुकानदारों ने बताया कि मध्य प्रदेश में टमाटर की पैदावार खत्म हो चुकी है, जिसके चलते अब दूसरे राज्यों से टमाटर मध्यप्रदेश में पहुंच रहा है। उनका कहना है कि बेंगलुरु से टमाटर अब मध्यप्रदेश में आ रहा है, जिससे दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में अगर और वृद्धि होती है तो मौसमी सब्जी के साथ-साथ दूसरी सब्जियों के रेट भी कुछ दिनों बाद और बढ़ जाएंगे। महिलाओं ने बताया कि रोजमर्रा की सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं, जिससे उनके घर का बजट भी बिगड़ता जा रहा है।

होटल संचालक शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले ग्राहक को टमाटर की चटनी परोसते थे जो फिलहाल बंद है। इसी तरह रेस्टोरेंट संचालक दीपक पांडे ने बताया की टमाटर के बढ़े दाम की वजह से सलाद में टमाटर देना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


सब्जी व्यापारी अंसुल रिछारिया ने बताया कि टमाटर के दाम बढ़ने से इसकी बिक्री कम जरूर हुई है, लेकिन अभी लोगों ने खरीदना पूरी तरह बंद नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शहर की मंडी में पर्याप्त मात्रा में आवक नहीं होने से यह स्थिति बनी है। यह देश के दूसरे कई राज्यों में भी है। दमोह में बेंगलुरू से भी टमाटर की खेप आती थी। पहले पांच ट्रक आते थे तो अब एक ही ट्रक आ रहा है। ऐसे में रेट का उछलना स्वाभाविक ही है। सब्जी विक्रेता भारत पटेल ने बताया कि दूसरी सब्जियां भी महंगी हो रही हैं। सब्जी व्यापारियों का कहना है कि अभी तो टमाटर के दाम में कमी आने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इसमें वक्त लगेगा और जब पर्याप्त मात्रा में आवक होगी तो इसके रेट नीचे आएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें