फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCS Result: पान वाले की बेटी मोहसिना बानो ने हासिल की 7वीं रैंक, डिप्टी कलेक्टर बनेगी MP की बेटी

Sat, 08 Apr 2023 11:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मोहसिना बानो परीक्षा की तैयारी करने वालों को जीवन के हर क्षेत्र में संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की सलाह देती हैं। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ की रहने वाली मोहसिना का यह दूसरा प्रयास था। इससे पहले वह साल 2021 में नायब तहसीलदार के पद पर चयनित हुई थीं। वह कहती हैं, गत वर्षों में पूछे गए प्रश्नों को हल करने का निरंतर अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
मोहसिना बानो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ जिले की रहने वाली मोहसिना बानो कक्षा 10वीं में जिले में तीसरा स्थान और 12वीं में जिले में टॉप करने पर कलेक्टर ने पुरस्कृत किया था। इस प्रोत्साहन ने सिविल सर्विस के क्षेत्र में जाने की प्रेरणा दी और एक पान की दुकान चलाने वाले पिता की बेटी ने डिप्टी कलेक्टर बनने में सफलता हासिल कर ली। राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा 2022 में टीकमगढ़ की बेटी मोहसिना बानो ने 7वीं रैंक हासिल कर बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की ओर से जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में टीकमगढ़ निवासी हाजी इकराम खान की बेटी मोहसिना बानो ने 7वीं रैंक हासिल की है। पिता हाजी इकराम शहर के पुराना बस स्टैंड के पास पान और किराना की दुकान चलाते हैं। मां शाहजहां बानो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। 

परिजनों ने बताया, मोहसिना की पढ़ाई में बचपन से रुचि रही है। शहर में रहकर ही प्राथमिक शिक्षा ली। कक्षा 10वीं में जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। एक्सीलेंस स्कूल से मैथ सब्जेक्ट से 12वीं में जिले में टॉप किया। मोहसिना ने बताया कि 10वीं-12वीं में सफलता हासिल करने पर दोनों बार तत्कालीन कलेक्टर ने पुरस्कृत किया। इसी से उन्हें सिविल सर्विस में जाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ज्वॉइन करने से पहले डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन...
पिछले दिनों साल 2021 का परीक्षा परिणाम जारी किया गया था। इसमें 5वीं रैंक के साथ मोहसिना ने यूपी में नायब तहसीलदार बनने में सफलता हासिल की थी। 27 अप्रैल को झांसी में ज्वॉइन करने के साथ मोहसिना को प्रशिक्षण में जाना था। लेकिन इसके पहले ही डिप्टी कलेक्टर के लिए चयन हो गया।

फोकस और निरंतर प्रयास, सफलता की कुंजी...
डिप्टी कलेक्टर के चयन होने पर मोहसिना बानो ने कहा, लक्ष्य निर्धारित करके सच्ची लगन और ईमानदारी से मेहनत करें तो सफलता निश्चित मिलती है। उन्होंने कहा कि तैयारी में मुख्यत: सिलेबस और गत वर्षों के प्रश्नों पर फोकस करना जरूरी है। पहली बार में अगर सफलता नहीं मिले तो निराश नहीं हों। पूरी लगन और निष्ठा के साथ प्रयास जारी रखें, यही सफलता की कुंजी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें