फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: मलपीथा गांव में मछली पकड़ते समय जामनी नदी में गिरे दो युवक, एक को बचाया, दूसरा लापता

Mon, 23 Sep 2024 10:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

टीकमगढ़ जिले के मालपीथा गांव के पास निकली जमीनी नदी में दो युवक बह गए। उनमें से एक को बचा लिया गया। जबकि, एक लापता है, जिसके लिए एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
युवक की तलाश में जुटी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के मलपीथा गांव में जामनी नदी में मछली पकड़ते समय दो युवक नदी में गिर गए। एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दूसरा युवक कन्हैया सौर लापता है। प्रशासन ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू किया है। नदी पार करते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले मलपीथा गांव में दो युवक मछली पकड़ने के लिए गए थे। दोनों ही मालपीथा गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास जामनी नदी है, जो उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ती है। इसी के गोरघाट नदी पर यह लोग मछली पकड़ रहे थे। यह दोनों लोग नदी पर बने स्टाफ डैम को पार कर रहे थे। तभी इनका पैर फिसल और दोनों नदी में गिर गए। जैसे ही स्थानीय लोगों ने इन्हें चिल्लाते  हुए देखा तो दौड़ लगाकर के नदी में छलांग लगा दी। इसमें से एक व्यक्ति को बचा लिया गया है, जबकि दूसरा लापता है। इसके बाद सूचना प्रशासन को दी गई प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और एस डीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं कन्हैया सौर लापता है, तो उसकी तलाश के लिए प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को भेजा है। टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें