फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: तालाब  में मिला युवक का शव, एक दिन पहले अचानक हो गया था लापता

Tue, 02 Apr 2024 01:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

पुलिस ने बताया कि युवक सोमवार शाम से लापता था। मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब पर मंगलवार सुबह लोग पहुंचे तो पानी में एक शव दिखाई दी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस कोतवाली टीकमगढ़ को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान शहर के ताल दरवाजा निवासी करुणेंद्र सिंह के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार शाम से लापता था। उसे काफी तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह महेंद्र सागर तालाब  शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लाश को बाहर निकाला तो युवक की पहचान ताल दरवाजा निवासी करुणेंद्र सिंह के रूप में की गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें