फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: दरगाय खुर्द गांव में लगी भीषण आग, घर में रखा सामान जलकर राख

Tue, 20 Feb 2024 05:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले में मोहनगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले दरगाय खुर्द गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले में पुलिस थाना मोहनगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव दरगाय खुर्द में रहने वाली मन प्यारी केवट के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिसमें घर में रखा लाखों रुपये का घर गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया।

विज्ञापन


मन प्यारी ने बताया कि सुबह अचानक आग लग गई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी तो ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद तुरंत ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड टीकमगढ़ को भी सूचित किया गया। गांव के रहने वाले राम लखन ने बताया कि करीब 30 मिनट तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण घर में रखा घर गृहस्थी का सामान जल कर खराब हो गया।

उन्होंने बताया कि इसमें करीब एक लाख रुपये का सामान जल गया है। इसके बाद मोहनगढ़ पुलिस को सूचित किया गया, जिसमें मोहनगढ़ पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक सामान जल कर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने स्वयं की मदद से आग पर काबू पा लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें