फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: आठ साल के मासूम के गले में फंसा था सिक्का, डॉक्टरों ने दूरबीन पद्धति से निकाला

Thu, 11 Jul 2024 05:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने करिश्मा कर दिखाया है। एक आठ साल के मासूम के गले में फंसे सिक्के को दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन कर निकाला और मासूम की जान बचाई।
विज्ञापन
टीकमगढ़ में बच्ची का सफल ऑपरेशन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार आठ साल के मासूम के गले में फंसे सिक्के को दूरबीन पद्धति से निकाला गया है। आम तौर पर इस तरह के जटिल ऑपरेशन बड़े शहरों के जिला अस्पतालों में या निजी अस्पतालों में ही होते रहे हैं। टीकमगढ़ में यह अपनी तरह का पहला मामला है। 

विज्ञापन


टीकमगढ़ जिला अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ जिले के बाद बड़ागांव नगर की आठ वर्षीय भूमि सिंह ने खेलते समय सिक्का मुंह में रखा और वह उसके गले में फंस गया। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की है। उसकी सांस अटकने लगी थी। परिजन तत्काल उसे सरकारी अस्पताल बड़ागांव ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने एंडोस्कोपी की तो पता चला कि बच्ची के गले में सिक्का फंसा हुआ है। इसके बाद उन्होंने दूरबीन पद्धति से पहले बार टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन कर सिक्का निकाला है। उन्होंने बताया कि यह टीकमगढ़ जिला अस्पताल में पहली बार सफल ऑपरेशन रहा है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है। उसकी गुरुवार को छुट्टी कर दी गई। इस सफल ऑपरेशन पर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉक्टर अमित शुक्ला ने विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। अब लोगों को मरीजों को झांसी मेडिकल कॉलेज या सागर मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ेगा। मासूम के परिजनों ने सफल ऑपरेशन पर डॉक्टर का शुक्रिया अदा किया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें