टीकमगढ़ में बेरवार गांव से जिला बाजार आरोपी को पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि जतारा पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर का आरोपी गोलू जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने गांव में रह रहा है।
जतारा पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी गोलू के पास से एक 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी होने के चलते उसका टीकमगढ़ कलेक्टर द्वारा जिला बदर की कार्रवाई की गई थी, जिसे टीकमगढ़ से बाहर चले जाने के आदेश दिए थे। लेकिन उसने कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुए अपने गांव के पास रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि जिला बदर आरोपी आज बेरवार तिगैला पर घूम रहा है, जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी जतारा अरविंद सिंह दांगी उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी आरक्षक राघवेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि उन्होंने जिले की समस्त थाना प्रभारी को आदेशित किया है कि कोई भी अपराधी अगर किसी भी थाने के अंतर्गत घूमता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।