फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कभी देखा है किसी मुख्यमंत्री का ऐसा अंदाज, वीडियो देख दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां

Sat, 10 Aug 2024 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को टीकमगढ़ में रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने लाठी लेकर घुमाया और अपना हुनर दिखाया।
विज्ञापन
हाथ में लाठी लिए हुए सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना के कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे टीकमगढ़ जिले में पहुंचे थे। टीकमगढ़ पहुंचते ही उन्होंने पुलिस लाइन में मां के नाम एक वृक्षारोपण किया। इसके बाद वह सीधे शहर के गंजी खाना में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि कार्यक्रम में पहुंचते ही उन्होंने बरेदी नृत्य पर लाठियां चलाईं। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। इसी दौरान मौके पर कलेक्टर अवधेश शर्मा और पुलिस अधीक्षक रोहित थे, जो बचते हुए नजर आए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, यह कोई पहली बार नहीं है, जब सीएम ने लाठी घुमाकर अपना हुनर दिखाया है। इससे पहले भी वह जबलपुर में तलवारबाजी का जौहर दिखा चुके हैं। 



टीकमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लाड़ली बहनों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा, लाड़ली बहनों के लिए इस महीने दोहरी खुशी है। पहली किश्त के रूप में 1,250 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। 250 रुपये की दूसरी किश्त भाई की तरफ से नेग के रूप में दी गई है। इस तरह बहनों के खाते में इस महीने 1,500 की राशि ट्रांसफर की गई है। जबलपुर में बीजेपी-कांग्रेस के विधायकों का लठैत अंदाज नजर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें