फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: जैन मंदिर के साथ दो घरों में हुई चोरी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की शुरू

Sat, 16 Mar 2024 12:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

Tikamgarh News: टीकमगढ़ के मोहनगढ़ में जैन मंदिर के साथ दो घरों में चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी जैसी ही सुबह लोगों को लगी, तुरंत इसकी सूचना मोहनगढ़ पुलिस थाने को दी गई।
 
विज्ञापन
जैन मंदिर के साथ दो घरों में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले हतेरी गांव में बीती रात्रि चोरों ने जैन मंदिर से जहां तीन मूर्तियां चोरी कर ली, वहीं गांव के ही दो घरों में ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी जैसी ही सुबह लोगों को लगी, तुरंत इसकी सूचना मोहनगढ़ पुलिस थाने को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने बताया कि हतेरी गांव के दिगंबर जैन मंदिर से बीती रात्रि भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ और भगवान महावीर स्वामी की मूर्तियां चोरी हो गई है, जिनकी ऊंचाई एक एक फुट थी। उन्होंने बताया की यह सभी मूर्तियां बेशकीमती थी। इसके साथ गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह और घनश्याम के घरों में भी चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची है।

इससे पहले भी हुई थी चोरी
बता दें कि मोहनगढ़ पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जैन धर्म के अतिशय क्षेत्र बंधाजी में भी चोरी का प्रयास एक सप्ताह पहले हुआ था, लेकिन इस मामले में भी पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। इसको लेकर टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने बताया कि सूचना मिलने पर मोहनगढ़ पुलिस के साथ-साथ जतारा एसडीओ को मौके पर भेजा गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें