फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: टीकमगढ़ पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, निगरानी बदमाश और गुंडों के घर पहुंचकर की जांच

Sat, 19 Oct 2024 02:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

पुलिस अधीक्षक ने टीकमगढ़ जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि वे रात में अपराधियों की उपस्थिति का पता लगाएं। इसी आदेश के तहत पुलिस ने उनके घरों पर जाकर जांच की।
विज्ञापन
पुलिस ने की बदमाशों की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में चेकिंग अभियान चलाया, जिसके तहत निगरानी बदमाशों, गुंडों और आरोपियों की जांच की गई। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक के प्रवक्ता रहमान खान ने शनिवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के आदेश पर टीकमगढ़ जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में नामजद अपराधियों की जांच की गई। इस दौरान जिले में 34 निगरानी बदमाश, 94 गुंडा बदमाश और पूर्व में चोरी के मामलों में पकड़े गए आठ आरोपियों को उनके निवास स्थान पर चेक किया गया। यह कार्रवाई रात 12:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक की गई।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने टीकमगढ़ जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि वे रात में अपराधियों की उपस्थिति का पता लगाएं, क्या वे अपने घर पर हैं या कहीं और। इसी आदेश के तहत पुलिस ने उनके घरों पर जाकर जांच की।

अभियान जारी रहेगा
रहमान खान ने बताया कि नवागत पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किया है कि वे हर महीने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधियों की जांच करें, ताकि अपराधों पर रोक लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा है कि हर थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में रहने वाले अपराधियों और गुंडों की जानकारी होनी चाहिए। यदि कोई अपराधी किसी अपराध में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें