फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आरोपी को लेकर अस्पताल जा रहा था आरक्षक, तभी बाइक भैंस से टकराई; घायल होने पर अस्पताल में भर्ती

Thu, 17 Oct 2024 02:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

MP News: बुढ़ेरा पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक एमएलसी कराने आरोपी के साथ अस्पताल जा रहा था, तभी उसकी बाइक गोपालपुर गांव के पास रोड पर बैठी भैंस से टकरा गई, जिसमें दोनों घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के बुढ़ेरा पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक अजय धुर्वे मारपीट के आरोपी की एमएलसी कराने के लिए वह बड़ा गांव सरकारी अस्पताल आ रहे थे। तभी गोपालपुर गांव के पास उनकी बाइक रोड पर बैठी भैंस से टकरा गई, जिसमें वह स्वयं और एमएलसी करने आ रहाआरोपी राजू वंशकार घायल हो गया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


आरक्षक अजय धुर्वे ने बताया कि वह आरोपी राजू वंशकार को लेकर के एक मारपीट के मामले में आरोपी राजू वंशकार था। जिसका मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सरकारी अस्पताल बड़ा गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में भैंस से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर बड़ा गांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा गांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें