फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: महेंद्र सागर तालाब में मिली युवक की लाश की पहचान, पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

Wed, 12 Feb 2025 01:51 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीमकगढ़

सार

परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। 5 फरवरी की शाम को लापता हो गया था। वह तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
मृतक युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के महेन्द्र सागर तालाब में तीन दिन पहले मिली युवक की लाश की पहचान हो गई है। युवक टीकमगढ़ शहर का ही रहने वाला है। पहचान के बाद पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह परिजनों ने जानकारी दी कि मृतक विशाल आहूजा 5 फरवरी को घर से लापता हो गया था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट टीकमगढ़ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस द्वारा महेन्द्र सागर तालाब में मिली लाश की फोटो दिखाई गई, तब उन्होंने उसकी पहचान की गई। बुधवार सुबह पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी ने बताया कि महेन्द्र सागर तालाब में अज्ञात लाश मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल में रखवाया गया था। शव की पहचान टीकमगढ़ शहर के विशाल आहूजा निवासी सिंधी धर्मशाला के रूप में हुई। परिजनों को सूचना देने के बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टीकमगढ़ कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मानसिक संतुलन नहीं था ठीक
परिजनों ने बताया कि उनके बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। 5 फरवरी की शाम को लापता हो गया था। वह तालाब तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस की जांच के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें